नगर में भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा नवरात्र पर्व

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)
शक्ति की भक्ति का महापर्व नवरात्र जिला मुख्यालय सहित तहसील व अन्य ग्रामीण अंचलों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जहां रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहे हैं। किसी कड़ी में आज सोमवार को
नवरात्र की पंचमी मनाई जाएगी। कहा जाता है कि नवरात्र की प्रथमा, पंचमी और अष्टमी का पूजन और व्रत बड़ा मंगलदायी होता है, यही कारण है कि पूरे नवरात्र में व्रत नहीं रखने वाले भक्तगण इन तीन दिनों में व्रत रखकर मां का पूजन करते है।आपको बताए कि नगर में लगभग 80 जगह मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा को विराजित किया गया है। दुर्गोत्सव समिति ने मां के आसन स्थल की आकर्षक, साज-सज्जा की है, देवीदर्शन के साथ ही दुर्गोत्सव समिति के आयोजन को देखने लोग सड़को पर निकल रहे है, पंचमी के बाद नवरात्र की नवमी तक भीड़ और बढ़ेगी। जिसमें सुरक्षा और आवागमन पर विशेष नजर होगी। ताकि बड़ी संख्या निकलने वाले लोगो को दर्शन, सुरक्षा और सुगमता से हो सके।

नवरात्र पर पिछले 12 वर्षों से रोजाना भंडारा करा रही समिति
उधर नवरात्र की धूम के बीच नगरी क्षेत्र के दुर्गोत्सव समिति में विजय दुर्गोत्सव समिति सरस्वती नगर, पिछले 12 सालों से हर नवरात्र में भंडारे के माध्यम से देवीभक्तों को भोजन करा रही है। नवरात्र से दशमी की रात तक दुर्गोत्सव समिति के सेवादार, देवीभक्तों को लंगर कराते है। वहीं देवीपंडालो में जस, भजन और देवीगीतों की भक्ति में हर भक्त डूबा है।वही समिति द्वारा आगामी वर्ष से इन आयोजनों को भव्यता प्रदान करने की भी बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here