कलार समाज का नि:शुल्क सामुहिक विवाह समारोह

0

कोलार रोड स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय के सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच मप्र व एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संयुक्त तत्वाधान में 28 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को नि:शुल्क सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक जयनारायण चौकसे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिल्म स्टार सुमन तलवार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, फिल्म डायरेक्टर मुकेश आरके चौकसे, अभिनेत्री प्रीति चौकसे, डायरेक्टर नितिन चौकसे, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री भूपेन्द्र सिंह भगवान सहस्त्रबाहु जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा 150 पेज की 800 विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा की “कलचुरी दर्पण” (सामुहिक विवाह एवं वैवाहिक विशेषांक) पत्रिका एवं भगवान सहस्रबाहु जी की आरती की सीडी का विमोचन भी किया जायेगा। समारोह में वरमाला, परिग्रहण संस्कार, स्नेह भोज, वर-वधु आशीर्वाद, पौधा-रोपण सहित अन्य आयोजन भी होंगे। आयोजकों ने सभी सामाजिक बंधुओँ से समारोह में सपरिवार शामिल होने की अपील भी की।
-आशीर्वाद रूपी पारितोषिक उपहार देने आगे आये समाजिक बंधु-
श्रीमती पूनम जयनारायण चौकसे, वाइस चेयरपर्सन एलएनसीटी ग्रुप द्वारा सभी जोड़ो को आशीर्वाद रूपी पारितोषिक उपहार भेंट कर रही है-
एक सोने का मंगल सूत्र, पलंग, दरी, गद्दा, चादर, पिलो- कवर सहित, रजाई (डबल बेड हेतु), स्टील अलमारी, 121 स्टील के बर्तनों का टंकी डिनर सैट, गैस चूल्हा, सिलेंडर रेग्युलेटर कनेक्शन सहित, पेंट-शर्ट का कपड़ा (वर), पगड़ी (वर), लहंगा- चुन्नी- ब्लाउज, 22 साड़ियां, 11 सुहाग की लाल चुनरी, कुकर सहित एलएनसीटी ग्रुप के माध्यम से सम्पूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वण समपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
सामाजिक बंधुओं भी देंगे आशीर्वाद रूपी पारितोषिक उपहार सामग्री-
श्रीमती पुष्पा मदनलाल राय- इलेक्ट्रिक प्रेस, श्रीमती कमलेश राय- दीवार घडी, श्रीमती सुशीला रामकृष्ण चौकसे- पानी के 6 ग्लास ओर ट्रे (स्टील), घनश्याम संध्या राय (जी.एस.मशीनरी)- 101रूपये, शाल और श्रीफल, श्रीमती नीता पी.डी.राय- ऐड्जेस्टेवल टिफिन, श्रीमती साधना हरीश मालवीय- स्टील बाक्स, श्रीमती राजकुसुम जगदीश राय – केशरोल, कैलाश चौकसे- पानी की टंकी, श्रीमती प्रगति प्रकाश मालवीय- स्टील की परात, श्रीमती राखी जगदीश जायसवाल- चौकी व गणेश जी, श्रीमती सुमित्रा शिवहरे- स्टील की बाल्टी, श्रीमती आशा राय- केसरोल, श्रीमती रत्ना अरुण राय- स्टील की भगोनी ढक्कन सहित, अशोक शिवहरे- वधुओं को साड़ी, सुहाग-सामग्री सहित, श्रीमती सरिता राय व श्रीमती कृष्णा चौकसे- स्टील का कलश, तांबे का लोटा और स्टील का कलसा, डॉ. मालती पटेल व श्रीमती गीता जायसवाल- मिक्सी ग्राइंडर, श्रीमती सुनीता मालवीय- स्टील के जग, श्रीमती सीमा मालवीय- स्टील के बड़े वाले चम्मच का सेट, विष्णु जायसवाल- पूजा की थाली, श्रीमती नीता राय एवं श्रीमती उषा मालवीय- भगवान जी का सिंहासन, पांच बर्तन और मूर्ति, सुधीर राय- किचन स्केल (वजन मशीन 10 किलो ग्राम) श्रीमती अर्पिता अशोक राय- कढ़ाही, अशोक शिवहरे धर्मपत्नि स्व.ममता शिवहरे- दुल्हनों के लिए लहंगा चुन्नी व ब्लाउज़ श्रीमती राखी रितेश जयसवाल- मेकअप बॉक्स, अमरीश राय- वर-वधुओं को सूट का कपडा एंव साडी सेट, श्रीमती मृदुला शिवहरे (काव्या ब्यूटी पार्लर)- वधुओं का मेकअप, श्रीमती हरिबाई राय पत्नि स्व.अयोध्या प्रसाद राय- स्माइली स्टील डब्बा, श्रीमती उषा अर्जुन जायसवाल- चांदी की पायल व बिछिया, श्रीमती अनिता राजेन्द्र चौकसे लाल घाटी- 2 स्टील के डोंगे प्रत्येक जोडे को, श्रीमती मनीषा-राजकुमार (अर्पित राय) राय- लकड़ी का मंदिर, श्रीमती शीतल संतोष शिवहरे- डबल बेड की डबल बेडसीट पिलो कवर सहित, श्रीमती अल्पना शिवहरे- इडली कुकर, श्रीमती माया एन.के. मालवीय नंदन पैलेस- सीलिंग फेन, श्रीमती शशि राय- स्टील पतीली (उंची वाली), श्रीमती सुनीता चौकसे- स्टील की फ्रूट ट्रे, श्री क्षत्रिय मराठा कलार समाज- पूजा के 05 बर्तनो का सैट, श्रीमती कंचन विशाल शिवहरे- स्टील का डिब्बा, चांदी के बिछिया और सुहाग सामग्री, श्रीमती सुशीला रामकृष्ण चौकसे एक कन्या का कन्या दान लेकर उस जोड़े को भेट स्वरूप निम्नलिखित सामग्री उपहार में भेंट कर रही है- दुल्हन को- नाक की सोने की लौंग
चांदी के बिछिया, साड़ी, दूल्हे को- पेंट -शर्ट का कपड़ा, दूल्हे के पिता को- पेट-शर्ट का कपड़ा, दूल्हे की माँ को- साड़ी- ब्लाउज, इलेक्ट्रिकल (स्काईलाइन) ब्लेंडर – 3 इन वन विथ चापर, पीतल की परात, पैर पूजन हेतू, कांसे का बेला, श्रीमती सीमा नवीन शिवहरे नाक की सोने की लौंग, श्रीमती सुनीता संदीप राय- लेडीज पर्स, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता- पानी की बाटल, अशोक राय- सूटकेस सहित समारोह में आने वाले कलार समाज के सामाजिक बंधु विवाह स्थल पर भी उपहार सामग्री भेंट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here