कांग्रेस की पीएसी बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरुण नहीं होंगे शामिल

0

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अहम बैठक मंगलवार को भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बैठक में इस बार मुख्य एजेंडा संगठन सृजन और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी अब तक संगठन सृजन के तहत हुए काम की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी दिनों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए बुलाया गया

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित PAC के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। पिछली बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई थी, लेकिन इस बार कमेटी के सभी 37 सदस्यों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here