नव वर्ष के ठीक तीसरे दिन नगर में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। 3 जनवरी को 1:30 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना नगर के बस स्टैंड समीप भारत ऑप्टिकल के सामने उस समय हुई जब यह महिला गोली मोहल्ला से बस स्टैंड की ओर आई थी तभी वहा से गुजर रही एक कार ने इस महिला को चपेट में ले लिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस महिला की लाश जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नववर्ष के आगमन के बाद नगर में यह पहली दुर्घटना है। जब चौपहिया की ठोकर से एक महिला की मौत हुई। संभवत यह महिला नगर में घूम कर और मांग कर खाने वाली है। 3 जनवरी को 1:00 बजे करीब जब यह महिला नगर के गोली मोहल्ला की ओर से पैदल बस स्टैंड के तरफ जा रही थी। तभी बस स्टैंड समीप भारत ऑप्टिकल के सामने चाय की दुकान के पास वहा से गुजर रही एक कार ने इस महिला को चपेट में ले लिया। महिला कार के नीचे दब गई थी।इस दुर्घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इसी दौरान वहा पर सोहेल खान नामक व्यक्ति पहुंचे जिन्होंने इस महिला को कार के नीचे दबा हुआ देखा और उसी कार वाले को बोलकर कार से महिला को जिला अस्पताल लाये। किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिये। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले ने इस महिला की लाश जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिये है। इस महिला के वारसानो के संबंध में नगर सहित आसपास के पुलिस थानों को सूचित किया गया है। वारसानो के आने पर इस महिला की लाश का पोस्टमार्टम 4 जनवरी को किया जाएगा।
उसी गाड़ी से महिला को जिला अस्पताल लाये किंतु महिला की मौत हो चुकी थी-शोहेल खान
शोहेल खान वार्ड नं3 बैहर रोड़ निवासी ने बताये कि वे नगर पालिका से निकल रहे थे। तभी भारत ऑप्टिकल के सामने चाय वाले की दुकान के पास बहुत ज्यादा भीड़ थी। वहा जाकर देखा वहा कार खड़ी थी और कार के नीचे एक औरत थी। सब देख रहे थे कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। तब मैंने उसी गाड़ी वाले से बोलकर इस महिला को अस्पताल ले आए। किंतु डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।