नगर मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर मोहगांव ध. निवासी कृषक रामकृष्ण बिरनवार ने बालाघाट निवासी सुनील रिनायत, सोहन बसेने, अरूण नगपुरे पर धान की राशि में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए २८ सितंबर को थाना पहुंचकर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने की लिखित शिकायत दर्ज करवाकर ५५ हजार रूपये दिलवाने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहगांव ध. निवासी कृषक रामकृष्ण बिरनवार ने २० जून २०२२ को रबी की ८१ क्विंटल धान का विक्रय धान व्यापारी सुनील रिनायत को किया था जिसका पैमेंट १,१४,००० रूपये होता है परन्तु धान खरीदी करने के बाद वह रूपये नही दे रहा था जिसके बाद किसान ने बार-बार बोला तब १० दिन बाद धान व्यापारी ने ५९ हजार रूपये दिया एवं शेष राशि नही दे रहा है, पुन: कृषक के द्वारा बार-बार धान व्यापारी सुनील रिनायत से फोन पर संपर्क कर शेष राशि दिये जाने की मांग की जा रही है परन्तु वह टालमटोल कर रहा है एवं रूपये नही देने की बात कह रहा है जिससे किसान मानसिक रूप से परेशान है और उसे यह बात सताने लगी है कि खून-पशीना बहकर फसल पकाये है अगर रूपये नही मिलेगें तो दुसरे का कर्ज कैसे अदायगी करेगें एवं श्री बिरनवार के परिवार भी मानसिक रूप से परेशान है। २८ सितंबर को थाना पहुंचकर धान की राशि में धोखाधड़ी करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत कर सख्त कार्यवाही कर रूपये वापस दिलवाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई है।
चर्चा में किसान रामकृष्ण बिरनवार ने बताया कि २० जून २०२२ को धान व्यापारी बालाघाट निवासी सुनील रिनायत को ८१ क्विंटल धान बेचे है जिसका पैमेेंट १,१४,०० रूपये होता है जिसमें से ४९ हजार रूपये धान व्यापारी के मुनिम ने लाकर दिया उसके बाद शेष राशि के लिए हमें चक्कर लगाना पड़ा जबकि किसान दुसरे से$ ऋण लेकर फसल उत्पादन करता है और फसल आने के बाद उसे विक्रय कर मिलने वाली राशि अदायगी करता है परन्तु राशि समय पर नही मिलने के कारण उधारी भी नही दे पा रहे है। श्री बिरनवार ने बताया कि शेष राशि के लिए बार-बार धान व्यापारी सुनील रिनायत से संपर्क किया गया तो उन्होने १० हजार रूपये फोन पे किया जिसके बाद शेष राशि ५५ हजार रूपये थी उसके बाद ४० हजार रूपये का चेक दिया गया जिसका चेक क्रमांक ०००३४२ है परन्तु खाते में राशि न होने के कारण चैंक भी बाउंस हो गया है और शेष ५५ हजार रूपये की राशि के लिए बार-बार धान व्यापारी सुनिल रिनायत, सोहन बसेने, अरूण नगपुरे से संपर्क कर रहे है तो संपर्क नही हो रहा है और धान व्यापारी सुनिल रिनायत घर पर नही मिल रहा है एवं फोन भी नही उठा रहा है और उनकी पत्नि घर जाने पर फंसाने की धमकी दे रही है, पुलिस प्रशासन से मांग है कि पूरे परिवार के सदस्य दिन-रात मेहनत कर धान का उत्पादन कर बेचे है जो मेहनत की है उसकी जो राशि ५५ हजार रूपये सुनील रिनायत नही दे रहा है उसे दिलवाकर धान की राशि में धोखाधड़ी करने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये ताकि वहां दोबारा दुसरे किसान से धोखाधड़ी न कर सके अगर ऐसा नही होने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने मजबूर हो जायेगे।
दूरभाष पर चर्चा में थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि मोहगांव ध. के कृषक रामकृष्ण बिरनवार ने धान व्यापारी सुनील रिनायत व अन्य दो लोगों पर धान की राशि में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है, शिकायत की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।










































