हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और अमेरिकी मॉडल कैमिला मोरोन का ब्रेकअप हो गया है। 47 साल के लियोनार्डो कथित तौर पर पिछले 4 साल से 25 साल की कैमिला को डेट कर रहे थे। लियोनार्डो और कैमिला को पहली बार साल 2017 में एक कपल के रूप में देखा गया था। लियोनार्डो और कैमिला को हाल ही में 4 जुलाई को एक साथ स्पॉट किया था। इस दिन अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया था। जून में ही कैमिला 25 साल की हुई हैं।
हालांकि, लियोनार्डो और कैमिला ने अपनी रिलेशनशिप को निजी रखा लेकिन फरवरी 2020 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया, जब ऑस्कर इवेंट में कैमिला के साथ पहुंचे थे। यह लगभग 15 साल बाद ऐसी घटना थी, जिसमें लियोनार्डो ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे थे। इसके बाद लियोनार्डो और कैमिला दोनों सितंबर 2021 में यूएस ओपन के दौरान साथ में दिखाई दिए थे। सूत्रों ने लियोनार्डो और कैमिला के अलग होने की पुष्टि की, लेकिन रिपोर्ट में दोनों के अलग होने के कारणों को नहीं बताया गया है।
लियोनार्डो और कैमिला ने जून के बाद अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। लियोनार्डो और कैमिला ने गर्मियों में अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया… उनके बीच कोई बुरी भावना नहीं है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।