सिकन्द्रा माईनर २ का २७ फरवरी को सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों द्वारा निरिक्षण किया गया। मगर इस निरिक्षण के दौरान किसानों से किसी प्रकार का संवाद नही किया गया। जिसकी वजह से किसान काफी नाराज है। उनका कहना है कि अगर हमारी फसल तक नहर का पानी नही पहुॅचा तो इसका जिम्मेदार सिंचाई विभाग रहेगा।
पंचायत में की थी किसानों ने शिकायत
गौरतलब है कि सिकन्द्रा माईनर २ से इस ग्राम के किसानों को नहर का पानी नही मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत इन्होने ग्राम पंचायत में की थी। जिसके बाद सरपंच द्वारा इन्हे सिंचाई विभाग लेकर जाकर अपनी व्यथा अधिकारियों को बताने कहा, उसके बाद ही २७ फरवरी को अधिकारियों ने नहर का निरिक्षण किया। मगर किसानों से चर्चा नही की।
हम किसानों को नही मिल रहा माईनर २ से पानी – मदनलाल चौधरी
इस संबंध में किसान मदनलाल चौधरी ने पद्मेश को बताया कि कौन अधिकारी है कौन कर्मचारी हम नही जानते है। सिंचाई विभाग के लोग आये तो जरूर थे मगर उन्होने हम किसानों से चर्चा तक नही की। हम लोगों को माईनर २ सिकन्द्रा से पानी नही मिल पा रहा है जिसकी वजह से हमारी फसल सूख रही है। हम किसानों से विभागीय अधिकारियों को चर्चा करनी चाहिये थी मगर वे नही करे। हम उन्हे अपनी परेशानी बताते वही नहर के दुरूस्तीकरण किये जाने की बात भी उनके समक्ष रखते। नहर कई जगह से जीर्णशीण अवस्था में है जिसका सुधार कार्य होगा तभी हमारे खेतों तक पानी पहुॅचेगा।
अगर फसल सूखी तो हम किसान करेंगे शिकायत – धनलाल पंचेश्वर
इसी तरह किसान धनलाल पंचेश्वर ने पद्मेश को बताया कि हम नही जानते की कौन अधिकारी आये थे। उन्होने निरिक्षण किया है या नही हम यह भी नही जानते। मगर हमारी फसल को पानी नही मिला तो हम लोगो के द्वारा शिकायत की जायेगी। हम अन्नदाता है अगर हमारी फसल तक पानी नही पहुॅचेगा तो हम अपना जीवन यापन कैसे करेंगे।
इनका कहना है –
इस संबंध में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग कोमल गजभिये से जब दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि वे ए ई साहब के साथ सिकन्द्रा माईनर २ का निरिक्षण करने पहुॅचे थे। हम लोग जहां जहां से नहर क्षतिग्रस्त हुई है उसके सुधार कार्य के लिये प्रयास करेंगे। जिसका स्टीमेट बनाया जायेगा ओर शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा।