पदमेश न्यूज़,बालाघाट।रंगो का महापर्व होली संपन्न होने के बाद जिले में जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जहां विभिन्न समाज संगठन, सामाजिक और राजनीतिक संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कर समाज संगठन में एकरूपता लाने और खुशियों के इस पर्व को साथ मिलकर मनाने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में रविवार 8 मार्च बुधवार को क्षत्रिय मराठा कलार समाज महिला संगठन द्वारा अंर्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।नगर के बूढ़ी रेलवे क्रासिंग समीप मंगल भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ ,कलार समाज के ईष्ट श्री राजराजेश्वर सहस्त्र बाहु जी का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान क्षत्रिय मराठा कलार समाज जिलाध्यक्ष संजीव बाबा धुवारे के नेतृत्व में महिला समिति के सभी पदाधिकारी व महिला शक्तियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल का तिलक लगाकर रंग खेलकर होली पर्व की बधाईयां दी। वहीं होली के गीतों पर नृत्य कर भरपूर आनंद लिया।
पदाधिकारियो को मंचासिन करवाकर किया गया भव्य स्वागत
आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरुष वर्ग द्वारा भी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग पंचमी का त्योहार बहुत प्रेम से मनाया।वही होली व रंग पंचमी भी बधाइयां दी गई।वही कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री मती कौतिका पालेवार, अनिता धुवारे, ममता पिपलेवार व वर्तमान महिलाध्यक्ष दीपमाला धुवारे को मंचासिन करवाकर भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद क्रमश सचिव सर्वश्रीमती स्वाति बिसेन, मंगला धुवारे, प्रमिला बिजेवार, हंसा डोहरे, चंचल पिपलेवार, योगीता डोहरे, दिशा धुवारे व अन्य सभी उपस्थित महिलाओं का भी स्वागत किया गया।आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरूष वर्ग में भैयालाल चौरावार, युवराज धुवारे, सुनील पालेवार, निलु पिपलेवार, दुर्गेश बिजेवार सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
समाजिक बन्धुओ को जोड़े रखने कार्यक्रम का किया गया आयोजन- दीपमाला
आयोजित कार्यक्रम को लेकर की गई चर्चा के दौरान क्षत्रिय मराठा कलार समाज महिला संगठन अध्यक्ष दीपमाला धुवारे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। रिर्काडिंग गीतों पर नृत्य कर बहुत आनंद लिया गया। यह सभी कार्यक्रम समाजिक बन्धुओ को जोड़े रखने व समाज संगठन के उत्थान के लिए आयोजित किए जाते है।वही आयोजन के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर आगामी समय मे भव्य रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी रूप रेखा बनाई गया है।










































