खंडवा में गणेश विसर्जन के लिए सुबह से शुरू हुए चल समारोह

0

 दस दिनों के गणेशोत्सव का समापन रविवार को हुआ। सुबह से ही कालोनियों से चल समारोह निकलना शुरू हो गए। प्रशासन ने कोरोना गाइड लाइन को लेकर अधिक संख्या में पहुंचने पर प्रतिबंध लगाया है। जिसके कारण सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। गायत्री कालोनी, मोघट रोड, रमा कालोनी सहित अन्य जगहों से चल समारोह निकाले गए। प्रशासन ने रात दस बजे तक विसर्जन के लिए समय दिया हुआ है। जिसे देखते हुए हर वार्ड में विसर्जन के लिए अलग-अलग समय दिया गया। कालोनियों में सुबह की आरती के बाद भगवान श्रीगणेश को विदाई देने के लिए तैयारियां की गई। वहीं भगवान से मनोकामना मांगी। शहर में पांच समितियों को चल समारोह की अनुमति दी गई है। सार्वजनिक गणेशोत्सव वाले प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई है।

naidunia

नगर निगम के संग्रहण वाहन पहुंचे

नगर पालिक निगम ने 30 से अधिक वाहन प्रतिमा संग्रहण व विसर्जन के लिए तैयार किए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर आकर्षक सजावट भी हुई। इन वाहनों पर दो ड्रम भी रखे गए हैं। सुबह से मोघट थाने के सामने, लाल चौकी, माता चौक, बाम्बे बाजार, पड़ावा, आनंद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में यह वाहन पहुंचे।

naidunia

पदमकुंड पर होगा विसर्जन

सार्वजनिक बड़ी मूर्तियों का विसर्जन पदमकुंड पर किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने वहां पर क्रेन की तैयारी भी रखी है। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने वाहनों में ही मूर्ति विसर्जन करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here