खंडवा। खंडवा रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर एक यात्री ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्री का दावा है कि पार्सल बुकिंग के दौरान उससे दुर्व्यवहार किया गया, दबाव बनाकर लिखित घोषणा (डिक्लेरेशन) लिखवाई गई और बाद में भोपाल भेजी जाने वाली उसकी मोटरसाइकिल गलती से पंजाब भेजे जाने की जानकारी दी गई।यात्री के अनुसार, घटना 28 जून की रात करीब 3 से 5 बजे के बीच की है। वह अपनी लगभग 9 वर्षीय बेटी के साथ खंडवा से भोपाल के लिए मोटरसाइकिल पार्सल कराने रेलवे स्टेशन पहुंचा था। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने आरसी, पहचान पत्र और बीमा दस्तावेज मांगे। बीमा उपलब्ध नहीं होने पर बुकिंग से इनकार कर दिया। यात्री का कहना है कि उसने पहले बिना बीमा के पार्सल हुई बाइक की रसीद भी दिखाई, लेकिन कर्मचारी नहीं माना।









































