वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। खैरलांजी जनपद पंचायत परिसर में क्षेत्र की समस्या को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वाधान में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार नगपुरे ,राहुल गांधी विचार मंच जिलाध्यक्ष जावेद अली ,जनपद उपाध्यक्ष खैरलांजी दुर्गाप्रसाद लिल्हारे ,पूर्व जनपद अध्यक्ष खैरलांजी फेकनलाल डोहरे ,महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष लक्ष्मी वाघाड़े ,आदिवासी जिलाध्यक्ष संदेश सैयाम, सेवादल जिलाध्यक्ष रेशमा कुमरे ,किसान गर्जना ब्लॉक अध्यक्ष अशोक लिल्हारे ,देवराज भोयर, योगेश सुलकिया सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर महात्मा गांधी एवं डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित कांग्रेसियों के द्वारा क्षेत्र की समस्या को उठाते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया जाता रहा। वहीं प्रशासन से स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई अन्यथा समय रहते निराकरण नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। वहीं अंत में कार्यक्रम स्थल पर खैरलांजी तहसीलदार को ११ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप कर सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी सदस्य सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा-फेकनलाल डोहरे
पूर्व जनपद अध्यक्ष फेकनलाल डोहरे ने कहा कि शासन प्रशासन से गुहार लगाई गई उन्होंने नहीं सुनी। तो इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए हमने यह धरना प्रदर्शन रखा है। आज क्षेत्र में नहर की स्थिति दायनीय है खराब है अभी पानी आ गया है पर आज देखने में आता है कि एक सब इंजीनियर हैं वहीं एसडीओ है वहीं पूरा विभाग है। पहले १६ सब इंजीनियर हुआ करते थे ऐसी सरकार किसानों के हित की बात करती है। बड़े.बड़े वादे करती है आय दुगनी करने समर्थन मूल्य देने जैसे लुभाने वादे करती है परंतु करती कुछ नहीं है। सरकार को हम याद दिलाना चाहते हैं कि वह अपने कहे को पुरा करें आज आप देखे समिति कृषि सिंचाई के चुनाव तबाह हो गए हैं। जनता का कोई प्रतिनिधि नहीं है जल्द हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो किसान अपनी बैलगाड़ी ट्रैक्टर लेकर यहां पर आकर आंदोलन करेगा।
खैरलांजी थाना प्रभारी लोगो को डरा धमकाकर रूपये की मांग करता है-रामकुमार नगपुरे
रामकुमार नगपुरे ने बताया कि खैरलांजी में अनेको समस्या हैं हर विभाग में समस्या है हमारे सामने ही यदि आप देखे तो थाना प्रभारी को क्षेत्र में कोई पहचानता नहीं। बीच में कहां गया था कि उपनिरीक्षक है वह वर्दी पहनते ही नहीं सिविल में घूमते हैं तो पता कैसे चले फ ील्ड में निकलते हैं। तो रोड़ किनारे गाड़ी वालों को चमकते हैं रुपए आते हैं यह थाना प्रभारी का हाल है। क्षेत्र में अवैध ढाबा,जुआ, सट्टा धडल्ले से चल रहा है युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है हर जगह कच्ची शराब का बोलबाला है। अगर यह नहीं सुधरे तो इनके खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा। अभी हमारे द्वारा यह प्रदर्शन रखा गया तो अधिकारी हमें बताते हैं कि १० से २ बजे तक का समय है। यह कोई चुनावी सभा है क्या उन्हें बताएं पढ़े.लिखे व्यक्ति है धरना प्रदर्शन है सुबह से शाम तक चलेगा। अस्पताल में रात के समय स्टाफ नहीं है ओपीडी ९.३० बजे चालू होना चाहिए तो ११ बजे के बाद स्टाफ आता है समय पर लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है अनेकों समस्या है।
महंगाई इतनी है कि किसान अपने परिवार को पालने कर्ज में डुबता जा रहा है-जावेद अली
विचारमंच जिलाध्यक्ष जावेद अली ने बताया कि किसान से देश मजबूत होता है यह भारत की रीड़ की हड्डी है। इसे मजबूत करने की जगह सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है पानी बिजली खाद हर चीज की किल्लत बनी हुई है। पिछले चुनाव में बड़े.बड़े वादे किए गए आय दुगनी करेंगे मोदी की गारंटी दी गई समर्थन मूल्य घोषित किया गया और मिला कुछ नहीं। महंगाई इतनी है कि किसान अपने परिवार को पालने कर्ज में दबता जा रहा है आत्महत्या के लिए वह मजबूर हो रहा है फि र भी सरकार सुन नहीं रही है। यह झूठ की सरकार है वह जनता को लूटने का काम कर रही है किसान खुद का उगाया हुआ अनाज बाजार से खरीद नहीं सकता इतना महंगा है। सरकार ने हर क्षेत्र में अन्याय और अत्याचार किया हुआ है।