गुड़गांव में कितना आता है एक महीने का खर्च? कपल ने दिया पाई-पाई का हिसाब

0

नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। इससे दुनियाभर में महंगाई काफी बढ़ गई है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। गुड़गांव के एक कपल ने हाल में अपने मार्च महीने के खर्च के बारे में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उस महीने इस दंपति ने कुल 1.59 लाख रुपये खर्च किए और उसका पाई-पाई का हिसाब वीडियो में शेयर किया है। दिल्ली के करीब स्थित गुड़गांव देश के सबसे महंगाई शहरों में शामिल है।

यह वीडियो गगन सैनी और उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गगन एक कंपनी में ब्रांड मैनेजर हैं और उनकी हाल में शादी हुई है। उनके हर महीने के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा किराए का है। यह कपल गुड़गांव की एक सोसाइटी में 2.5 बेडरूम के अपार्टमेंट में रहता है। इसका किराया और बिजली का बिल करीब 50,800 रुपये बैठता है।किस पर कितना खर्च

गगन ने बताया कि मार्च में उनका साल भी कुछ समय उनके साथ रहा, इसलिए ग्रॉसरी का बिल बढ़ गया। तीन लोगों के लिए ग्रॉसरी का बिल करीब 27,702 रुपये रहा। गगन ने कहा कि इसमें उनका हिस्सा 13,851 रुपये था। इसी तरह कुक, हाउस हेल्प और कार क्लीनिंग पर उन्होने 8,905 रुपये खर्च किए। उनका कहना था कि ये जरूरी चीजें हैं और इनके बिना गुजारा नहीं हो सकता है।

कपल ने मार्च में पेट्रोल और कैब पर कुल 6,200 रुपये खर्च किए। इसके अलावा दोनों ने गगन के लैपटॉप की ईएमआई और वीडियो एडिटर तथा मैनेजर की फीस के तौर पर कुल 38,000 रुपये से अधिक खर्च किए। इसमें गगन की हिस्सेदारी करीब 21,000 रुपये रही। नेटफ्लिक्स, मोबाइल रिचार्ज, जीमेल स्टोरेज, चैटजीपीटी और वाईफाई का खर्च 2,900 रुपये रहा। साथ ही दंपति ने ऋषिकेश में दो दिन की यात्रा पर करीब 22,000 रुपये खर्च किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here