नगर के खिला मुठिया देव परिसर में 17 अगस्त को गोवरी महिला संगठन के द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज की वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं के द्वारा बड़ा देव परिसर में सावन झूला भगवान शिव पार्वती को झुलाकर सभी महिलाओं के द्वारा सावन झूला झूला गया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के द्वारा भाग लेकर हर्ष उल्लास के साथ हरियाली तीज मनाई गई। वही बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई वही कार्यक्रम के अंत में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम कर सुहागिन महिलाओं को चूड़ी और बिंदी का वितरण कर सौभाग्यवती की कामना की गई। पदमेश से चर्चा में श्रीमती ललिता गजबे ने बताया की गोवरी महिला संगठन के द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी महिलाओं ने सावन झूला झूल कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जहां महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ रास्ता कई जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई तो वहीं बच्चों के लिए ड्रेस कंपटीशन एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों के द्वारा भगवान शिव भगवान कृष्ण माता पार्वती भगवान राम माता सीता जैसी साथ सजा के साथ उपस्थित हुए जिन्हें सर्वप्रथम झूला झुलाया गया। कार्यक्रम के अंत में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।