बालाघाट/
तिरोड़ी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बिछुआ में इसी ग्राम के एक व्यक्ति का शव इसी ग्राम के एक सार्वजनिक कुएं से बरामद किया गया। तिरोड़ी पुलिस ने मृतक कवनलाल पिता लोकमन उइके 50 वर्ष का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कवनलाल अपने भाई भतीजे के परिवार के साथ में ही रहता था। जिसकी पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। जिसके बच्चे नहीं है। कवन लाल मजदूरी करता था। यह भी बताया गया है कि कवन लाल शराब पीता था। 6 मार्च की शाम से कवन लाल घर में दिखाई नहीं दे रहा था। 7 मार्च को सुबह ग्राम बिछुआ के सुरेंद्र गिरी गोस्वामी के घर के पीछे सार्वजनिक कुआं में एक व्यक्ति की लाश देखी गई। जिसकी पहचान कवन लाल उइके के नाम से की गई। इस घटना की रिपोर्ट उसके भतीजे मंगल प्रसाद उइके ने तिरोड़ी पुलिस थाना में की थी। जहां से सहायक उप निरीक्षक उमेश दियेवार अपने स्टाफ के साथ ग्राम बिछुआ पहुंचे और कवन लाल का शव कुएं से बाहर निकलवाए। पंचनामा कार्यवाही पश्चात कंवनलाल का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।संभावना व्यक्त की गई है कि कवनलाल शराब के नशे में कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।। सहायक उप निरीक्षक श्री दियेवार मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं।










































