ग्वालियर में बाहरी बदमाश बने सिरदर्द, 12 दिन में तीन लूट; सिर्फ रूट पता कर सकी पुलिस

0

ग्वालियर। बाहर से आकर शहर में लूट कर रहे बदमाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। 12 दिन के भीतर तीन वारदात कर चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक बदमाश नहीं बल्कि सिर्फ इनके भागने का रूट ही पता कर सकती है। दो वारदातों में तो एक ही गैंग है, तीसरी वारदात करने वाले बदमाशों का तरीका भी इनसे मिलता-जुलता है।

बाहर से आकर अपराधी वारदात कर रहे हैं, लेकिन इनकी घेराबंदी पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। वारदात करने के बाद यह सीधे हाईवे का रास्ता पकड़ते हैं। यह तीनों घटनाओं से स्पष्ट हो चुका है, फिर भी इनकी घेराबंदी का ठोस प्लान नहीं बना है ताकि शहर के मुहानों के रास्तों को लाक किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here