फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरने की वजह से घायल हो गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई जबकि पसलियों में काफी चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर पर चोट आई है। उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। चोट इतनी ज्यादा है कि डाक्टर्स उनके दाएं हाथ का ऑपरेशन करने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टर्स ने उन्हें दाएं हाथ का इस्तेमाल न करने की एडवाइस दी है।
जुबिन का हाल ही में ‘तू सामने आए’ गाना रिलीज हुआ था
हाल ही में जुबिन का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने के साथ जुबिन काफी चर्चा में थे। उन्हें बीतें दिनों इसी गाने के लॉन्च इवेंट में देखा गया था। खबरों के मुताबिक इसी इवेंट के बाद वो घायल हो गए।
म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन ने बनाई है अपनी अलग पहचान
जुबिन नौटियाल इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने राता लंबिया, लुट गए, हमनवा, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम जिदंगी, कुछ तो बता जिदंगी और देखते देखते जैसे पता नहीं कितने गाने गाएं हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। अपने गानों और लुक्स की वजह से उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग है।










































