घोटी में शोभायात्रा निकालकर किया गया प्रतिमा का विसर्जन

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत घोटी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर ग्राम स्थित श्रीकृष्ण मंदिर एवं हिन्दु धर्मालंबियों के द्वारा अपने-अपने घरों में शनिवार को शुभ-मुहूर्त पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर ग्राम की सुख-समृध्दि के लिए प्रार्थना की गई और रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को शाम ५ बजे सभी श्रध्दालुजन अपने-अपने घरों से प्रतिमा लेकर ग्राम के चौक में एकत्रित हुए जिसके बाद डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भक्तजनों के द्वारा जमकर नृत्य भी किया गया। यह शोभायात्रा ग्राम का भ्रमण करते हुए ग्राम स्थित तालाब पहुंची जहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की आरती कर विधिपूर्वक प्रतिमा का विसर्जन किया गया। साथ ही ग्राम घोटी में कुछेक परिवार को छोडक़र सभी परिवार में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजित कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसके कारण पुरा ग्राम भक्तिमय नजर आया और हर घर से हाथी घोड़ा पालकी.. जय कन्हैया लाल के गीत सुनाई दिये। वहीं मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here