चंद्नेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का हुआ आयोजन

0

नगर के वार्ड नंबर 12 चंदन नदी किनारे स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर मैं श्रावण मास के पावन अवसर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार को भगवान महादेव का विधि विधान से पूजन कर दोपहर करीब 3:00 बजे संगीतमय अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर रामायण का वचन और श्रवण दोनों किया। जिसका सोमवार को दोपहर 3:00 बजे विधि विधान से हवन पूजन महाआरती कर अखंड रामायण पाठ का समापन किया गया। वहीं देर शाम तक भजन कीर्तन करने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर धर्म लाभ अर्जित किया। पदमेंश से चर्चा में मनोज दांदरे ने बताया कि सावन महीने के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जिस के समापन पर हवन पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मंदिर समिति पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here