श्योपुर। बीते शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात से एक अज्ञात बाइक चंबल नदी के पाली पुल पर रखी हुई है। बाइक पर किसी व्यक्ति की चप्पल और शर्ट भी रखे मिले हैं। इसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि किसी शख्स ने चंबल नदी में कूदकर कहीं आत्महत्या तो नहीं कर ली। हालांकि अभी तक इस तरह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मामले को गंभीरता से लेकर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे राजस्थान के बहरामड़ा पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त करके मामले की जांच शुरु कर दी है।मामला एमपी-राजस्थान बॉर्डर को जोड़ने के लिए चंबल नदी पर बने पाली पुल का है। जहां आधे पुल के बाद राजस्थान की सीमा प्रारंभ हो जाती है, उसी जगह पर पुल पर लगाई गई जाली कटी हुई है। जहां एक अज्ञात बाइक रखी हुई मिली है। बाइक की नंबर प्लेट पर एमपी 31 तो लिखा हुआ है लेकिन, आगे के नंबर प्लेट टूटे हुए होने की वजह से पता नहीं लग सके हैं।










































