चीन का विकल्प बन रही भारतीय तकनीक, स्वदेशी 5G का ग्लोबल ट्रायल शुरू, अमेरिका-यूरोप दिखा रहे भरोसा

0

एक समय पर सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश भारत अब दुनिया को टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया है। दरअसल भारत की स्वदेशी 4G और 5G टेक्नोलॉजी को ग्लोबल मार्केट में उतार दिया गया है। इतना ही नहीं जापान, तंजानिया और श्रीलंका जैसे कई देशों में इसके ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत सरकार C-DOT यानी कि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। अमेरिका और यूरोप जैसे देश तकनीक के लिए एक समय पर चीन पर निर्भर हुआ करते थे लेकिन अब वे सुरक्षित विकल्पों की तलाश में भारतीय तकनीक पर भरोसा जता रहे हैं।बेंगलुरु स्थित तेजस नेटवर्क्स ने स्वदेशी 5G का ग्लोबल ट्रायल शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबित जापान, भूटान, श्रीलंका, तंजानिया और युगांडा जैसे देशों में भारतीय 4G-5G नेटवर्क के ट्रायल सफलतापूर्वक चल रहे हैं। हाल ही में दक्षिण एशियाई ऑपरेटर के साथ भी परीक्षण पूरा किया गया है। भूटान पहले से ही भारतीय टेलिकॉम उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि अब भारत के पास अपना रेडियो एक्सेस नेटवर्क यानी कि RAN और कोर प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी ओर दुनिया भर के मोबाइल ऑपरेटर्स आकर्षित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here