चोर पिंडकेपार की घाटी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

0

बालाघाट
तिरोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पांडरवानी और चोर पिंडकेपार के बीच घाटी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक महेश पिता मोतीलाल लिल्हारे 40 वर्ष ग्राम गुडरु घाट निवासी बताया गया है। 5 जुलाई की रात यह हादसा उसे समय हुआ जब यह व्यक्ति मोटरसाइकिल में अपने ससुराल खैरी जा रहा था। तिरोड़ी पुलिस ने इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश लिल्हारे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था। 5 जुलाई की रात 9:30 बजे ग्राम पांडरवानी और चोर पिंडकेपार के बीच घाटी में एक व्यक्ति घायल हालत में पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी गई थी। डायल 112 मौके पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था और उसके शरीर में चोट के निशान थे। जिसे तुरंत ही 108 एंबुलेंस से कटंगी के अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। 6 जुलाई को सुबह इस व्यक्ति की पहचान महेश पिता मोतीलाल लिल्हारे 40 वर्ष ग्राम गुडरु घाट थाना तिरोड़ी निवासी के नाम से की गई। बताया गया कि घटना के दौरान यह व्यक्ति अपने ससुराल ग्राम खैरी जा रहा था इसी दौरान पांडरवानी और चोर पिंडकेपार के बीच घाटी में कोई अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को ठोस मार कर फरार हो गया ।मौके पर उसकी छतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पाई गई थी। तिरोड़ी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक उमेश दियेवार ने शव पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here