चौपाल पर सजने लगी चुनाव की बिसात !

0

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही ग्राम के प्रथम नागरिक अर्थात सरपंच पद के दावेदारों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान वे अपने ग्राम पंचायत के मतदाताओं से रूबरू होने का कोई मौका नही छोड़ रहे है। हालांकि अभी नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथी को कुछ दिन बाकी है लेकिन सरपंच पद के दावेदार अभी से सक्रिय हो गये है।

वारासिवनी जनपद पंचायत अंर्तगत ६० ग्राम पंचायत में ७६ ग्राम शामिल है। ६० सरपंच एवं १ हजार ७३ पंचों का चुनाव भी होना है। वही २२ जनपद सदस्य व ३ जिला पंचायत सदस्य को कुल मतदाता करीब १ लाख ४८ हजार ७ सौ ९७ मतदात चुनेंगे। इनमें से पुरूष ७३ हजार ६ सौ ३९ मतदाता, महिला ७५ हजार १ सौ ५८ मतदाता है। इस तरह महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाता से करीब १ हजार ५ सौ १९ अधिक है।

जनपद पंचायत अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा मतदाता ग्राम पंचायत रामपायली है जहां करीब ५४९१ मतदाता है जिसमें पुरूष मतदाता २७४४ तो महिला मतदाता २७४७ है। कुछ पंचायत में मतदाताओं की संख्या १ हजार से कुछ अधिक व १४ सौ से कम है। जिनमें ग्राम पंचायत बघोली में कुल मतदाता करीब ११७३  जिसमें पुरूष ५८६ व महिला ५८७ है। रेंगाटोला ग्राम पंचायत में कुल मतदाता करीब १३४४ है जिसमें पुरूष ६९० महिला मतदाता ६५४ है। इसी तरह ग्राम पंचायत  शेरपार में कुल मतदाता करीब १३४६ जिसमें पुरूष ६६८ व महिला ६७८ है। डोके ग्राम पंचायत में कुल मतदाता करीब १३५० है जिसमें पुरूष ६७३ व महिला ६७७ है। वही मदनपुर ग्राम पंचायत में कुल मतदाता करीब १३५७ है जिसमें पुरूष ६६२ व महिला मतदाता ६९५ है।

पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की एक अहम भूमिका देखी जा रही है जिसमें बड़ी पंचायतों में मेहंदीवाड़ा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं से कम है तो वही सबसे छोटी पंचायत रेंगाटोला में महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदाताओं से कम होना बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here