छत से नीचे गिरने और सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत- कीटनाशक सेवन में आने से कृषक ने दम तोड़ा

0

बालाघाट/
जिला अस्पताल बालाघाट में 11 मार्च को तीन लोगों का पोस्टमार्टम किया गया। जिनमे में हितेश पिता पुष्कर ब्रम्हे 38 वर्ष ग्राम आंवलाझरी थाना भरवेली निवासी की छत से नीचे गिरने से मौत हुई थी वहीं एक अन्य युवक योगेश पिता चमरू लाल ठाकरे 28 वर्ष बैगा टोला पोंडी थाना रूपझर निवासी की सड़क की हादसे में तो, एक कृषक धूप लाल पिता लखन लाल सहारे 43 वर्ष ग्राम तुमड़ीटोला सावंगी थाना वारासिवनी निवासी की कीटनाशक सेवन में आने से मौत हुई थी।

मकान की छत से गिरने से घायल की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्कर ब्रम्हे ग्राम आंवलाझरी निवासी की किराना दुकान है।
जिसके परिवार दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।हितेश की शादी नहीं हुई थी। 10 मार्च की रात्रि 8:00 हितेश घर में खाना खाने के बाद दूसरे मकान में सोने के लिए चला गया था। इसके कुछ देर बाद आने जाने वालों ने हितेश को मकान की छत के नीचे गिरा हुआ देखें और उसके परिवार वालों को बताएं । खबर मिलते ही पुष्कर ब्रम्हे ने अपने परिवार के साथ जाकर देखा हितेश छत के नीचे गिरा हुआ था और उसके सिर में चोटे आई थी। हितेश को तुरंत ही 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों ने उसे नगर के ट्राइपॉड अस्पताल ले गए। किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। हितेश का शव जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने परिजनों को पोस्टमार्टम करवाने की सलाह दी ।11 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने हितेश का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौप दिये है। संभावना व्यक्त की गई की हितेश की मकान के छत के नीचे गिरने से मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

रूपझर थाना अंतर्गत बैहर रोड ग्राम समनापुर के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक योगेश ठाकरे 28 वर्ष ग्राम बैगा टोला पोंडी थाना रूपझर निवासी की मौत हो गई। बताया गया है कि योगेश ठाकरे के परिवार के लोग खेती किसानी करते हैं। योगेश ठाकरे 5 माह से उकवा माइंस प्राइवेट में काम करने करता था और प्रतिदिन मोटरसाइकिल से आना-जाना करता था। 10 मार्च की रात 11:30 बजे करीब योगेश ठाकरे मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी करने उकवा माइंस जा रहा था। तभी बैहर रोड उकवा समीप समनापुर के पास कोई अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गया ।इस दुर्घटना में योगेश ठाकरे गंभीर रूप से घायल होकर रोड किनारे पड़ा हुआ था। जिसके सिर और मस्तक में चोटे आई थी खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और योगेश ठाकरे को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाये किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। योगेश ठाकरे की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।11 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने योगेश ठाकरे का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

कीटनाशक सेवन में आने से कृषक की मौत

धूपलाल सहारे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था। जिसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। 10 मार्च को धूप लाल सहारे अपने खेत कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के लिए गया था खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने के बाद धूप लाल शाम 5:00 बजे अपने घर आया और खाट में सो गया था। इसके कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने धूप लाल को नहाने के लिए उठाये किंतु धूप लाल नहाने नहीं उठा और वह कुछ बोल नहीं पा रहा था जो बेहोशी की हालत में था। जिसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल वारासिवनी में भर्ती किए थे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया था। जिला अस्पताल बालाघाट में धूप लाल को मृत घोषित कर दिया गया। 11 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने धूप लाल का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here