छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला से की मारपीट

0

ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम चीचगांव में एक महिला ने एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़छाड़ करने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाई। मारपीट में घायल इस 35 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चीचगांव में यह महिला अकेली रहती है। इस महिला का मायका ग्राम चिखलाझोडी का है ।ससुराल ग्राम केरा थाना वारासिवनी का है। इस महिला की बचपन में ही शादी हो चुकी थी जिसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि इस महिला को उसका पति मारपीट कर परेशान करते रहता था। जिसके कारण यह महिला अपनी बुआ के गांव चीचगांव में झोपड़ी बनाकर पिछले3 साल से रह रही है और मजदूरी कर रही है। 5 जनवरी को 12:00 बजे करीब जब यह महिला अपने घर में अकेली थी तभी दीपक नंदागोली ग्राम बम्हनी निवासी ने इस महिला को झोपड़ी में अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर दीपक नंदागोली ने इस महिला को लकड़ी से मारपीट कर दिया। मारपीट करने से यह महिला घायल हो गई। महिला के चिल्लाने पर मोहल्ले पड़ोस के लोग दौड़े और बीच बचाव किये। इसके बाद दीपक नंदागोली वहा से फरार हो गया। मारपीट में घायल इस महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here