जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- कोराेना की गति बढ़ रही इसलिए पंचायत चुनाव टालना सही

0

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में यदि पंचायत चुनाव को टाला जाए तो अच्छा होगा। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आए। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हुए तो संभव है कि संक्रमण का असर बढ़ सकता है इसलिए संभव हो तो चुनाव को टालना ही सही होगा।

दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा : उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के उस बयान जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिना पंजीयन के चल रहा है। इसके जवाब में विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग जो देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो। राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो। आतंकियों का समर्थन करते हो। जो कहते हैं कि मैं जनता के बीच जाऊं तो जनता वोट काट देती है। ऐसे व्यक्ति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर सवाल खड़ा करें। ये हल्कापन है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। स्वयं सेवक 24 घंटे राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। ऐसे संगठन पर दिग्विजय सिंह जैसे लोग मीडिया में बने रहने के लिए सवाल खड़े करते हैं। ये आप्रंसगिक हो चुके हैं इसलिए इनके संदर्भ में चर्चा करने का औचित्य नहीं है। उन्होंने निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर कहा कि जल्द बचे हुए निगम-मंडल में नियुक्तियां की जाएगी। ज्ञात हो कि गत दिवस दर्जनभर से ज्यादा निगम-मंडल के पदों पर नियुक्ति सरकार की ओर से की गई है। कई सालों से इन पदों पर नियुक्ति नहीं की गई थी। जबलपुर से विनोद गोंटिया और अमिता चपरा को जिम्मेदारी निगम-मंडल में मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here