जब पुलिस ने पैलेट गन मामले में दर्ज नहीं की FIR तो धरने पर बैठे राहुल गांधी, साथ में मौजूद है पीड़ित छात्र

0

पैलेट गन का शिकार हुए छात्र साहिल को साथ लेकर आज राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कार्रवाई पर अपेडट मांगा। बाद में राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन केस में पुलिस ने कार्रवाई का अपडेट मांगा। राहुल गांधी के साथ पैलेट गन का शिकार हुआ युवक साहिल भी था। राहुल गांधी साहिल को साथ ले, अपडेट लेने गए थे।

पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR की मांग

दरअसल आज राहुल गांधी ने पैलेट गन चलाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए साहिल की शिकायत पर जवाब मांगा था। इस दौरान उन्होंने डीसीपी से मुलाकात भी। बातचीत जब फेल हो गई तब राहुल गांधी धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस ने क्या कहा?

राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “कोई FIR नहीं। कोई न्याय नहीं। इसलिए हम धरने पर बैठे हैं। दिल्ली पुलिस ने साहिल लोचव पर पैलेट गन से हुए हमले के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने 14 तारीख को लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने उन्हें I/O नंबर तक नहीं दिया। उन्होंने 17 तारीख को फिर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके ईमेल और कॉल को नजरअंदाज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here