जब समझाईश इस पर नहीं माने बस संचालक, तो यातायात पुलिस की कार्यवाही

0

आज से करीब 9 वर्ष पूर्व नगर के बस स्टैंड को संवारकर मॉडल बस स्टैंड बनाने की योजना बनाई गई थी।लेकिन यह योजना सरकारी फाइलों में सिमट कर रह गई है।सालाना लाखों रुपए का राजस्व मिलने के बाद भी प्रशासन के जिम्मेदारो का इस ओर कोई ध्यान नही है। जिससे यात्रियों को हर मोड़ पर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।जहा प्रशासन ने बस स्टैंड को सवारने को लेकर किसी प्रकार के कोई कारगर कदम नहीं उठाए है। जिससे बालाघाट बस स्टैंड पहुंचने वाले यात्रियों को यहां से आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बार-बार मिल रही इन्हीं शिकायतो को देखते हुए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बस स्टैंड पहुंचकर व्यवस्था बनाने के लिए बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। तो वही बसों को टाइमिंग के अनुसार चलाने, समय के पूर्व बस स्टैंड में बस खड़ी न करने, स्टैंड में बसों को सुधारने व उसकी धुलाई ना करने सहित अन्य अव्यवस्थाओ रोक लगाते हुए नियमानुसार बसों का संचालन करने की समझाईश दी थी। जहां प्रशासनिक अधिकारियों की इस समझाईश के बाद भी बस संचालक नहीं माने और मनमानी तरीके से बस स्टैंड में बसों को खड़ी करके रखा गया था। जहां बसे आड़ी तिरछी खड़े होने, शाम को जाने वाली बस सुबह से खड़े रहने और बसों को टाइमिंग के अनुसार ना चलाए जाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को बस स्टैंड पहुंचकर नियम विरुद्ध खड़ी बसों के पहिए को लॉक किया गया। जहां यातायात पुलिस ने पवन, नंदन, औऱ वीरा सहित शासन द्वारा संचालित सूत्र सेवा बस पर चालानी कार्यवाही करते हुए इन चारों वर्षों से करीब 2000 रु का जुर्माना वसूला है। तो वही दोबारा टाइमिंग के पूर्व बस स्टैंड में बस खड़ी न करने सहित अन्य समझाईश देते हुए नियम तोड़ने पर दोबारा यह कार्यवाही करने और उनकी यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

प्राइवेट तो दूर की बात, सरकारी बस पर भी हुई कार्यवाही
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने शनिवार की दोपहर बस स्टैंड पहुंचकर समय से पूर्व बस स्टैंड पर आकर खड़ी बसों पर चालानी कार्यवाही की। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा नंदन बस क्रमांक एमपी 22 पी -800,पवन बस क्रमांक एमपी 13 जेड ई- 9506, वीरा बस क्रमांक एमपी 04 पीए- 5443 और शासन द्वारा अंडरटेकिंग में संचालित सेवा सूत्र बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3656 पर के पहिए को लॉक कर इन चारों बसों के संचालकों से 500-500 रुपए के हिसाब से 2000 का जुर्माना वसूला है। तो वही दोबारा समय के पूर्व बसों को खड़ा करने पर पुनः कार्यवाही किए जाने की बात कही है। तो वहीं यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही निरंतर जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

शासन प्रशासन का आदेश फिर भी सरकारी बस पर हो गई कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा इसकी गई इस कार्यवाही में निजी बसों के साथ-साथ गवर्नमेंट अंडरटेकिंग में चलाई जाने वाली सूत्र सेवा बस पर भी चालानी कार्यवाही की गई है।जिस पर अपना एतराज जताते हुए सूत्र सेवा बस बालाघाट संचालक प्रतीक श्रीवास्तव ने इस कार्यवाही पर है हैरानी जताई है।उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनके पास में भोपाल आयुक्त का पत्र, वही जबलपुर कलेक्टर ने भी सेवा सूत्र बसों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसमें उन्होंने सेवा सूत्र की बसो पर कार्यवाही नहीं किए जाने की बात कही है। इसके अलावा लेटर में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई अनियमित पाई जाती है तो पहले उन्हें(आयुक्त/कलेक्टर) को सूचित किया जाए। उसके बाद ही कार्यवाही की जाए। लेकिन यहां ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। यातायात पुलिस आयुक्त और कलेक्टर का लेटर तक मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकारी बस है यदि सरकारी बस सरकारी स्टैंड में खड़ी नहीं रहेगी तो फिर कहां रहेगी। यह समझ नहीं आ रहा है।

सरकारी बस, सरकारी स्टैंड में नहीं तो कहां खड़ी होगी- श्रीवास्तव
इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान बालाघाट सूत्र सेवा बस संचालक प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि आज कुछ साहब लोग आए थे।उन्होंने टाइमिंग के अनुसार बस नहीं चलाने और बिना वजह बस स्टैंड पर बस खड़ी रहने पर कार्यवाही की है। निजी बसों पर भी कार्यवाही हुई है उनके पास जगह है या नहीं हमें नहीं पता। लेकिन हम जिस बस का संचालन करते हैं वह सूत्र सेवा बस है उसका संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है मध्य प्रदेश सरकार बस का संचालन कर रही है,बस भी सरकारी है जो सरकारी बस स्टैंड में खड़ी नहीं रहेगी तो कहां रहेगी यह समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि सरकार ने सूत्र सेवा बस खड़ी करने के लिए दूसरी कोई जगह नहीं दी है हमने आयुक्त का लेटर और कलेक्टर जबलपुर का लेटर भी दिखाया पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी बस पर भी चालानी कार्रवाई की गई है जो पूरी तरह से गलत है।

नियमानुसार की गई है कार्यवाही- शर्मा
वही मामले को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान यातायात थाना प्रभारी आकाश शर्मा ने बताया कि आज बस स्टैंड पहुंचकर चार बसों पर चालानी कार्यवाही कर करीब 2000 रु का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि समय से पूर्व बस स्टैंड पर बस खड़ी की गई थी जिस पर चालानी कार्यवाही की गई है। एक तो बस स्टैंड पर जगह नहीं है वही बस संचालको द्वारा आड़ी तिरछी बसें खड़ी की जा रही है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को आवागमन करने में असुविधा हो रही है। जो बस शाम को चलनी चाहिए उसे भी सुबह से लाकर खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में नियम के अनुसार कार्यवाही की गई है और हमारी यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here