जय श्री राम के नारों से गुंजा नगर

0

नगर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाया गया। जिसमें सुबह से ही नगर सहित क्षेत्र के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये गये। इस दौरान नगर में विशेष रूप से हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा ने नगर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण कर लोगों को धर्म से जोड़ने का कार्य किया वहीं झांकियां के माध्यम से लोगों को ईश्वर की वास्तविकता का भी संदेश दिया गया। यह शोभायात्रा श्री राम मंदिर से निकली जो वापस श्री राम मंदिर पहुंची जहां पर इसका समापन हुआ। इस अवसर पर नगर सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग एवं जनप्रतिनिधि ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर नगर का भ्रमण किया।

श्री राम मंदिर से निकल गई शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा नगर के अति प्राचीन श्री राम मंदिर से निकल गई जो नगर के वार्ड नंबर 10 का भ्रमण करते हुए गोलीबारी चौक से मुख्य मार्ग होते हुए अंबेडकर चौक नेहरू चौक जय स्तंभ चौक से वापस विभिन्न चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण करते हुए श्री राम मंदिर पहुंची जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। जिसके बाद मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराकर डीजे पर बज रहे भगवान राम और भगवान हनुमान के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया वहीं जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा।

शोभायात्रा में झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

हनुमान जन्मोत्सव पर निकल गई शोभायात्रा प्रतिवर्ष की शोभायात्रा से काफी विशाल शोभायात्रा मानी जा रही है। इस वर्ष अत्यधिक झांकियां शोभायात्रा में शामिल की गई है जो चारों तरफ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान लोग शोभायात्रा में शामिल तो हो रहे हैं परंतु आसपास खड़े लोग जो शोभायात्रा देखने के लिए सड़क किनारे और अपने घरों की छतों पर खड़े हुए हैं वह भी नीचे आकर झांकियां को देखते हुए शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान भगवान हनुमान भगवान रामलला मां नर्मदा राधा कृष्ण राम दरबार भगवान भोलेनाथ भूत पिशाच सहित अनेक प्रकार की जीवंत झांकियां शामिल है जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जगह जगह भंडारे का हुआ आयोजन

नगर में शोभायात्रा का स्वागत लोगों के द्वारा जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन कर किया गया। जहां पर सुबह से शोभा यात्रा का इंतजार किया जा रहा था जैसे ही शोभा यात्रा निकाली गई तो शोभा यात्रा में शामिल लोगों को नगर के विभिन्न स्थानों पर अनेकों समाजसेवियों के द्वारा पानी शरबत पुलाव एवं मिठाई बाटकर उनका स्वागत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here