नगर मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर ग्राम पंचायत जाम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन के नाम से पहचान बना रही एनसीसी क्रिकेट क्लब जाम के तत्वाधान में ४ फरवरी से२ लाख रूपये ईनामी अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रमुख आतिथ्य में प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात् अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रथम मैच तुमाड़ी वारासिवनी एवं सतना के मध्य खेला गया जिसमें तुमाड़ी वारासिवनी के खिलाडिय़ों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत प्राप्त की। जिसके बाद दुसरा मैच ताज बम्हनी मंडला एवं नरसिंहपुर के मध्य खेला गया जिसमें नरसिंहपुर की टीम विजयी रही। वहीं ५ फरवरी को छत्तीसगढ़ और भोपाल एवं नानो इलेवन जबलपुर और वर्धा महाराष्ट्र के मध्य दो मैच खेले जायेगे एवं ६ फरवरी को फाइनल मैच के साथ ही २ लाख ईनामी अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोहपूर्वक किया जायेगा। इस अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामी-गिरामी टीमें शिरकत कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है और खेलप्रेमी पहुंचकर उसका आनंद ले रहे है। वहीं ग्रामीण स्तर पर इतने बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होने से क्षेत्र के खेलप्रेमियों में उत्साह है क्योंकि विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाडिय़ों के खेल को देखकर क्षेत्र के खिलाडिय़ों में भी नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हे बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत जाम में एनसीसी क्रिकेट क्लब के द्वारा २९ जनवरी से अंतर्राज्यीय एवं ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है जिसमें २९ जनवरी से लेकर ३ फरवरी तक ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें तुमाड़ी वारासिवनी की टीम विजेता तो उपविजेता एनसीसी जाम की टीम रही। जिसके बाद ४ फरवरी से अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीम शिकरत कर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है जिसे देखने लोगों की भीड़ लगने लगी है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण खिलाडिय़ों को अच्छा मंच प्रदान करने के लिए ग्रामीण एवं अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ३ फरवरी को ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है एवं ४ फरवरी को अंतर्राज्यीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रथम दिन तुमाड़ी वारासिवनी, सतना एवं ताज बम्हनी मंडला, नरसिंहपुर के मध्य मैच खेला गया जिसमें तुमाड़ी वारासिवनी एवं नरसिंहपुर की टीम विजयी रही। ५ फरवरी को छत्तीसगढ़, भोपाल, जबलपुर, वर्धा महाराष्ट्र के मध्य मैच खेला जायेगा और ६ फरवरी को फाइनल मैंच के साथ ही अंतर्राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया जायेगा जिसमें विजेता टीम को २ लाख रूपये, उपविजेता टीम को १ लाख रूपये एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।










































