ग्रामीणजनों ने सडक़ का निर्माण करवाने की शासन-प्रशासन से की मांग
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग १० किमी. दूर स्थित ग्राम पंचायत जाम से सेलवा पहुंच मार्ग का खस्ताहाल होने के कारण राहगीरों एवं ग्रामीणों को आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पूरी तरह से कच्चा होने की वजह से बारिश के दिनों में कीचड़ और बड़े-बड़े गड्डों में पानी जमा हो जाने से आवागमन करने वाले ग्रामीणजन, राहगीर, स्कूली बच्चों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि लंबे समय से इस कच्चे मार्ग का पक्का निर्माण करवाने की मांग प्रशासन से की जा रही है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे सभी में रोष व्याप्त है।
आपकों बता दे कि जाम हायर सेकेण्डरी स्कूल के समीप से ग्राम सेलवा एवं बगदेही की ओर एक मार्ग गुजरता है, लेकिन यह मार्ग कच्चा है, इस मार्ग पर किसानों की खेती है और सेलवा सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीणजन, स्कूली बच्चें इसी मार्ग से जाम पढ़ाई करने आते है। लेकिन मार्ग खराब हो जाने एवं जगह-जगह बने गड्डों के कारण इस मार्ग पर बरसात के दिनों में पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। जबकि लंबे समय से इस मार्ग का पक्का निर्माण करवाने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है। जबकि यह मार्ग जाम आने के लिए कम दुरी वाला रास्ता है, लेकिन सडक़ खराब होने से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को मजबुरी में अधिक दुरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। साथ ही सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग जाम पहुंचने का सबसे सीधा और सुलभ रास्ता है परंतु सडक़ अत्यधिक खराब होने के कारण लोगों को मजबूरी में लंबा चक्कर काटकर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि ग्रामीण लंबे समय से इस कच्चे मार्ग का डामरीकरण (पक्की सडक़ निर्माण) कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ग्रामीणजनों रोष व्याप्त है। ग्रामीणजनों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जाम से सेलवा-बगदेही मार्ग का पक्का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
चर्चा में किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुनेन्द्र ठाकरे ने बताया कि जाम से सेलवा पहुंच मार्ग का खस्ताहाल हो चुका है एवं जगह-जगह गड्डे बन गये है, बारिश होने पर उक्त गड्डों में जल भराव होने से दुर से गड्डे दिखाई नही देते है। ऐसी स्थिति में वाहन अनियंत्रित होने से लोग गिरकर चोटिल हो जाते है और यह कच्चा मार्ग है। जबकि लंबे समय से इस मार्ग का पक्का निर्माण करवाने की प्रशासन से मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे है, जिससे सभी में रोष व्याप्त है। श्री ठाकरे ने बताया कि जाम पहुंचने का यह सीधा एवं सुलभ रास्ता है, लेकिन सडक़ खराब होने से अधिक दुरी तय कर पहुंचना पड़ता है, इसलिए प्रशासन से मांग है कि जाम से सेलवा पहुंच मार्ग का जल्द पक्का निर्माण करवाये ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।










































