‘जिन्न को काबू कर बिजली पैदा करेंगे’, पाकिस्तान के पूर्व इंजीनियर और उनके बेटे पर भड़के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल

0

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना हो या नेता या वहां के अधिकारी, इन सभी की करतूत से पूरी दुनिया वाकीफ है। इसी क्रम में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि पाकिस्तानी प्रोफेसर हुडबॉय ने पोडकास्ट में पाकिस्तानी आर्मी के DG ISPR अहमद शरीफ चौधरी के पिता, सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद की बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के पूर्व एटोमिक इंजीनियर सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद, जिन्नों को काबू करने और उनसे बिजली बनाने के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। वहीं, इस बात पर अब भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने प्रतिक्रिया दी है।

जिन्न को काबू कर बिजली बनाएंगे

प्रोफेसर के मुताबिक इंजीनियर सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद ने कहा था कि हमलोग जिन्न को काबू कर बिजली हासिल कर करेंगे, क्योंकि अल्ला ताला ने आपको और मुझको मिट्टी से बनाया है, लेकिन फरिश्ते और जिन्ना आग के बने हुए हैं और आग तवाना ही होती है तो इनको काबू कर दो फिर पाकिस्तान की सारी समस्याओं का हल हो जाएगा। ये बात उन्होंने 1973 में की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here