जिलेभर में दिखा कोहरे का प्रभावी असर

0

बीते 1 सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर बारिश दर्ज की गई तो वहीं सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे का घनत्व इतना अधिक ज्यादा था कि 100 मीटर दूर तक देखना मुश्किल दिखाई दे रहा था, मंगलवार की सुबह जो भी सुबह घर के बाहर निकला थोड़ी देर के लिए कोहरे ने उसे परेशान किया।

कोहरे की सफेद चादर की वजह से एक बार फिर तापमान 15 से 13 डिग्री तक पहुंच गया, तो वही सुबह करीब 8 बजे सूरज के निकलते ही कोहरे की सफेद चादर से लोगों को राहत मिली लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर किया जाए तो जिले के भीतर आगामी कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पढ़ना शुरू हो जाएगी। जिससे जिलेवासियों का आगामी दिनों में कोहरे से सामना हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here