नई दिल्ली:रोमन रेंस ने कई सालों में कई बड़े सितारों का सामना किया है। उन्होंने जॉन सीना, रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, गोल्डबर्ग, ब्रे वायट और कई WWE हॉल ऑफ फेमर्स के साथ मुकाबला किया है। लेकिन एक नाम ऐसा है जो रोमन रेंस के लिए सबसे खास है। यह नाम कोई और नहीं बल्कि द बिस्ट ब्रॉक लेसनर हैं। रोमन रेंस ने ब्रॉक लेसनर को अपना पसंदीदा WWE प्रतिद्वंद्वी बताया है। रोमन रेंस और ब्रॉक लेसनर के बीच कई बार मुकाबला हुआ है। उनके मुकाबले को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
WWE में हुई ब्रॉक लेसनर की वापसी
ब्रॉक लेसनर ने समरस्लैम 2025 में WWE में वापसी की। उन्होंने WWE चैंपियनशिप के बाद जॉन सीना पर हमला किया। इससे संकेत मिला कि वह सीना के अंतिम विरोधियों में से एक होंगे। पॉल हेमैन, ट्रिपल एच, WWE चैंपियन कोडी रोड्स और जॉन सीना जैसे कई WWE सितारों ने लेसनर की वापसी के बारे में बात की है।
रोमन रेंस ने भी ब्रॉक लेसनर के बारे में बात की। ESPN फर्स्ट टेक Q&A में उन्होंने ब्रॉक लेसनर को अपना पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी बताया। रोमन रेंस ने कहा, ‘मेरा पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी ब्रॉक लेसनर है। उनके साथ रिंग में आने के बाद मेरा पूरा करियर बदल गया।’
क्या है रोमन रेंस की सबसे पसंदीदा पल
रोमन रेंस से उनके करियर के पसंदीदा पल के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने अपने 1316 दिनों के WWE यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर चैंपियन बने रहने को चुना। इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लेसनर को कई बार हराया। उन्होंने क्राउन ज्वेल 2021, रेसलमेनिया 38 और समरस्लैम 2022 में ब्रॉक लेसनर को हराया। रेसलमेनिया 38 में उन्होंने WWE और यूनिवर्सल टाइटल को यूनिफाई किया। रोमन रेंस और ब्रॉक लेसनर के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं।