जोहरान ममदानी ने मनाया रक्षाबंधन, भारतीय समुदाय के बुजुर्गों ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर की कलाई पर बांधी राखी

0

Raksha Bandhan 2026: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय के साथ रक्षाबंधन मनाया। इंडिया होम में आयोजित समारोह में बुजुर्गों ने उन्हें राखी बांधी। ममदानी ने इस त्योहार को आपसी सहयोग, सुरक्षा और साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक बताया।Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने भारतीय समुदाय के साथ त्योहार मनाया। ममदानी ने इंडिया होम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में हिस्सा लिया, जहां दक्षिण एशियाई समुदाय के बुजुर्गों ने उन्हें राखी बांधी। ममदानी रक्षाबंधन समारोह के दौरान भारतीय समुदाय के बुजुर्गों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनसे मुलाकात की और राखी बंधवाई। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

राखी बंधवाते दिखे ममदानी

रक्षाबंधन समारोह में ममदानी बुजुर्गों के साथ सहज अंदाज में नजर आए। इस मौके ने न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय के साथ उनके सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक दिखाई।

ममदानी ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के रिश्ते से आगे एक-दूसरे की रक्षा, सहयोग और साथ खड़े रहने के वादे का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक धागा एक मजबूत वादे का प्रतीक है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा,”सभी को नमस्कार! मैं आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं देने आई हूं। आशा है आप जहां भी हों, अपने परिवार के साथ एक प्यारा दिन बिता रहे होंगे,” वीडियो में ममदानी को यह कहते हुए सुना जा सकता है।”भारतीय संस्कृति से जुड़ा खास जुड़ाव

बता दें कि न्यूयॉर्क में भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय की बड़ी मौजूदगी है। ऐसे में मेयर का भारतीय समुदाय के साथ रक्षाबंधन मनाना सांस्कृतिक जुड़ाव के लिहाज से भी खास रहा। ममदानी का यह कार्यक्रम ऐसे समय हुआ है जब न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से जुड़े कई मुद्दे चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध भी किया था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर प्रशासन के पास है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here