ज्योतिरादित्य पहुंचे श्रीपशुपतिनाथ मंदिर, कांग्रेसियों की धरपकड़ जारी

0

मंदसौर। सोमवार को शहर भ्रमण की शुरुआत करते हुए राज्यसभा सदस्य ज्योतिराज सिंधिया सुबह 10 बजे श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां लगभग आधे घंटे तक पूजा-अर्चना के बाद वे आरएसएस के जिला कार्यालय समर्पण पर जाएंगे। इधर गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे कांग्रेसियों की धरपकड़ जारी है। गांधी चौराहे पर कांग्रेसियों द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस के साथ बहस के बाद वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेसियों ने काले गुब्बारे भी छोड़े। पिपलियामंडी के कुछ नेता भी मंदसौर में काले झंडे दिखाने आए थे।

उन्हें भी पकड़कर पुलिस वाहन से पिपलियामंडी छोड़ दिया गया। इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर मंदसौर के दौरे की शुरुआत की। वे आरएसएस कार्यालय समर्पण पर जाने के बाद विधायक यशपालसिंह सिसोदिया के निवास पर जाएंगे। इसके बाद भाजपा मंडल महामंत्री रॉकी यादव, संघ पदाधिकारी गोपालकृष्ण पाटिल व भाजपा कार्यकर्ता विक्रम भटनागर के यहां शोक प्रकट करने जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here