अनुराग कश्यप ने नेटिजन्स से अपील की है कि उनकी फिल्म दोबारा को बायकॉट करने की मांग करें। उनका कहना है कि इससे मैं आमिर-अक्षय के क्लब में शामिल हो जाऊंगा। बता दें, तापसी और अनुराग अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप आमिर और अक्षय की फिल्मों के बायकॉट होने के बाद डरे हुए है? जिसे सुनकर कश्यप कहते हैं कि ‘मै चाहूंगा की ट्विटर पर #boycottkashyap ट्रेंड हो।’ वहीं इस पर तापसी ने कहा कि “प्लीज सभी लोग हमारी फिल्म को बायकॉट करिए अगर आमिर खान और अक्षय कुमार बायकॉट हो सकते हैं तो मुझे भी उस ग्रुप का हिस्सा बनना है”। इसके बाद दोनों ने ऑडियंस से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि ‘फिल्म देखो ना देखो मगर बायकॉट कर दो’।









































