ट्रेन टिकट बुकिंग की नई वेबसाइट में होंगे 4 बड़े सुधार, जयपुर के छात्रों ने देखा बीटा वर्जन

0

ठीक एक महीना पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लाने का ऐलान किया था। अब इस वेबसाइट के बीटा वर्जन को एमएनआईटी (MNIT), जयपुर के छात्रों को दिखाया गया है। इस बदलाव की शुरुआत करने वाले एमएनआईटी के छात्र ही थे, इसलिए आईआरसीटीसी पोर्टल के बीटा वर्जन को जयपुर में स्टूडेंट्स ने रिव्यू किया। ट्रेन टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए लाई जा रही नई वेबसाइट में चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इनसे टिकट बुक कराना अब पहले से अधिक आसान हो जाएगा।

IRCTC की नई वेबसाइट में ये 4 सुधार

  • सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नई आईआरसीटीसी वेबसाइट में 4 निम्न लिखित सुधार किए जा रहे हैं।
  • कैप्चा (Captcha): अब बिना वजह के कोई कैप्चा नहीं आएगा। कोई फालतू के पॉप-अप (विज्ञापन), चमकने वाले ग्राफिक्स या ध्यान भटकाने वाली चीजें नहीं होंगी।
  • सीटों की उपलब्धता: अब सभी श्रेणियों (Classes) की खाली सीटें एक साथ साफ दिखाई देंगी।
  • तेज चेकआउट: टिकट बुक करने के स्टेप्स को कम कर दिया गया है, जिससे बुकिंग जल्दी होगी।
  • दोबारा बुकिंग में आसानी: यात्रियों की जानकारी पहले से सेव रहेगी, जिससे दोबारा टिकट बुक करना आसान होगा। (REF. )

कब आएगी नई आईआरसीटीसी वेबसाइट

जानकारी के अनुसार, नए बीटा वर्जन को रिव्यू कर लिया गया है। बीटा वर्जन एक तरह का फाइनल वर्जन होता है। इसे चुनिंदा लोगों को टेस्ट करने के लिए दिया जाता है। अगर कोई कमियां मिलती हैं तो उन्हें ठीक करके बीटा वर्जन के बाद का फाइनल वर्जन आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here