डिंडौरी के शहपुरा में छूही खदान धंसकने से महिला की मौत, कई के दबे होने की आशंका

0

डिंडौरी शहपुरा।जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया कला में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां अवैध रूप से संचालित छूही मिट्टी खदान अचानक धसक गई। हादसे में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

अवैध छूही खदान का संचालन किया जा रहा था

ग्राम पड़रिया कला में लंबे समय से अवैध छूही खदान का संचालन किया जा रहा था। सोमवार की सुबह ग्रामीण रोज की तरह छूही खोदने खदान में उतरे थे। इसी दौरान कमजोर पड़ी खदान की मिट्टी अचानक भरभराकर धंसक गई। मलबे में कई ग्रामीण दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद मलबे से एक शव मिला

सूचना मिलते ही तहसीलदार राम प्रसाद मार्को, शहपुरा थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलाई और ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाने का काम शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद मलबे से एक महिला का शव बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here