अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन’ के अगले पार्ट यानी ‘डॉन 3’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ऐलान काफी समय पहले किया गया था। बस कास्टिंग में आए दिन बदलाव सुनने को मिलते हैं। बीते दिन जहां कियारा आडवाणी की जगह कृति सेनन ने ले ली थी। वहीं, अब इसमें करणवीर मेहरा की एंट्री की खबर है। बताया जा रहा है कि वह इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने किस एक्टर की जगह ली है, आइए बताते हैं।
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ के बाद शाहरुख खान को दो बार ‘डॉन’ बनने का मौका दिया गया था। मगर अब रणवीर सिंह ने उनकी जगह ले ली है। फैंस उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड हैं। वह इस विरासत को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। बीच में खबर आई थी कि ‘आंखों की गुस्ताखियां’ एक्टर विक्रांत मैसी इसमें विलेन के रोल में दिखाई देंगे। मगर उनके एग्जिट लेने के बाद मेकर्स ने उनका रिप्लेसमेंट खोजना शुरू कर दिया था।
‘डॉन 3’ में करणवीर मेहरा होंगे विलेन?
कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक्टर विजय देवरकोंडा फिल्म में विलेन का रोल कर सकते हैं लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया। अब INAS की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने पुष्टि की है कि करणवीर मेहरा का नाम विलेन का रोल निभाने वालों की लिस्ट में सबसे आगे है। वह Don 3 में खलनायकी का तड़का लगा सकते हैं हालांकि अभी कुछ पक्का नहीं है। इस बारे में सोचा जा रहा है।
‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह और कृति सेनन
‘डॉन 3’ की शूटिंग फरहान खान 2026 में शुरू करेंगे। रणवीर सिंह के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी। अब बस विलेन का नाम कंफर्म हो जाए तो फैंस का एक्साटमेंट लेवल और बढ़ जाएगा। करणवीर मेहरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ जीता था। इसके अलावा, वह कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी एक फिल्म भी आ रही है, जिसमें उनके रूप को देख अभिषेक बच्चन तक ने तारीफ की थी।










































