तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं सोनाक्षी

0

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। अपने भाई के निर्देशन में बन रही इस पहली फिल्म में सोनाक्षी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया है। इसमें सोनाक्षी काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। साझा किए गए पोस्टर में उनका साइड फेस नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ को निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here