पदमेश न्यूज़,बालाघाट। मानसूनी बारिश का असर अब बालाघाट जिले में देखने को मिल रहा है जहां सोमवार की तरह मंगलवार को भी करीब डेढ़ घंटे की बारिश देखने को मिली। मंगलवार दोपहर को हुई इस झमाझम बारिश ने जहा नगरवासियों को भारी उमस से राहत पहुंचाई ,तो वही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेर दी है।हालांकि सरकारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस वर्ष मानसून के आंकड़ों में बालाघाट पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है।उधर सोमवार की तरह मंगलवार को भी दोपहर करीब 1 के बाद झमाझम बारिश देखने को मिली, इस दौरान नगर के निचले इलाकों की गलियों में पानी,नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क से बहता हुआ नजर आया। नगर के वार्ड नंबर 10 रजा नगर में मानसूनी बारिश के बीच सड़क पर करीब पिंडली भर पानी भरा हुआ दिखाई दिया। जहां पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते पानी करीब 2 घण्टे तक सड़क पर जाम रहा, जो बारिश बंद होने के बाद धीरे-धीरे छठ गया। उधर इस मानसूनी बारिश का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया,जो सुहाने मौसम के बीच बारिश के पानी में भीगते हुए नजर आए।
सुबह से ढका रहा मौसम, दोपहर में हुई झमाझम बारिश
बात अगर नगर की करे तो नगर में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, दोपहर 1 बजे के बाद आसमान में छाए बदल बरसे तो मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिली। हालांकि पहले की तरह, बारिश, करीब डेढ़ घंटे बाद बंद हो गई। जिसके बाद आसमान साफ हो गया है। हालांकि पूरा दिन मौसम सुहाना बना रहा और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही जिससे नगर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई।
जिले में 6 दिन देरी से पहुँचा है मानसून
आपको बताए कि जिले में वैसे ही मानसुन 6 दिन की देरी से पहुंचा है, बावजूद इसके, मानसुन के जून महिने में लगातार बारिश ना होकर खंड-खंड में वर्षा हो रही है, जिसने, खेती को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे पैदा हो गई है। बारिश कम होने से किसानो की खेती की बोअनी पर इसका असर पड़ रहा हैं। खेतो में, धान लगाने, खार तो पैदा हो गई है लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश ना होने से खेती सूखी पड़ी है। जिससे खेतो में धान की फसल की बोअनी में देरी हो रही है।
बारिश में पिछड़ा जिला, एक माह में मात्र सवा इंच बारिश
मानसून के जून माह में आज तक केवल सवा इंच ही बारिश हुई है किसानों सहित जिलेवासियों को अब भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। भू अभिलेख के अनुसार जिले में 30 जून तक 61 मिलीमीटर बारिश हो गई। जिसमें वारासिवनी तहसील में सबसे अधिक 157 मिलीमीटर और खैरलांजी तहसील में सबसे कम 07 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि यह आंकड़ा
गत वर्ष इसी अवधि तक हुई 148 मिलीमीटर वर्षा से कम है। जबकि अब तक जिले की औसत वर्षा के अनुसार जिले में 212 मिलीमीटर वर्षा हो जाना चाहिए था। जिले में आज तक तहसीलवार वर्षा में, बालाघाट तहसील में 72 मिलीमीटर, बैहर में 62 मिलीमीटर, लांजी में 71 मिलीमीटर, कटंगी में 18 मिलीमीटर, किरनापुर में 63 मिलीमीटर, लालबर्रा में 50 मिलीमीटर, बिरसा में 27 मिलीमीटर, परसवाड़ा में 59 मिलीमीटर एवं तिरोड़ी में 79 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।









































