तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम, सिंगर के घर आई नन्ही परी

0

इस समय आतिफ असलम की खुशियों का ठिकाना नहीं है। सिंगर सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। दरअसल आतिफ के घर तीसरी बार खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया है। रमजान के इस महीने में आतिफ की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। आतिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर कर उसके नाम का खुलासा भी किया है। आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया।

आतिफ के घर हुआ बेटी का जन्म

आतिफ ने पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी प्यारी सी बेटी की झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को दिल की रानी बताया है और एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक।’ आतिफ की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here