Kareena Kapoor Wish Birthday Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आज यानी 12 अगस्त को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सारा अली खान को उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार्स विश करते नजर आ रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहा है, तो किसी ने अनसीन फोटोज के साथ सारा अली खान को बर्थडे विश किया है। इन सब के बीच अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सारा अली खान को एक अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर ने क्या पोस्ट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।करीना कपूर ने किया विश
एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह करीना कपूर की सारा अली खान के बर्थडे पर किया गया एक पोस्ट है। करीना कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो, पति सैफ अली खान, सारा और इब्राहिम साथ में हैं। कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सारा डार्लिंग और ज्यादा कद्दू की सब्जी और अब दही के साथ। तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे।’ उन्होंने सारा को टैग भी किया। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में करीना, सैफ, सारा और इब्राहिम मुस्कुराते हुए एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। करीना कपूर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैइन फिल्मों में नजर आएंगी सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी इस पोस्ट के साथ-साथ अपकमिंग मूवीज को लेकर भी चर्चा में हैं। सारा अली खान फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ आयुष्मान खुराना भी अहम रोल में नजर आएंगे। करीना कपूर की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।










































