बालाघाट/कोतवाली ने नगर के पुलिस काली पुतली समीप संचालित शंकर रेस्टोरेंट में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिये। इस रेस्टोरेंट से रुपए चोरी करने के आरोप में एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा मैं लेकर उसके पास से मोबाइल और नगद राशि जप्त कर ली गई है। इस विधि विरुद्ध बालक के वयस्क साथी की तलाश की जा रही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक नगर के काली पुतली चौक समीप स्थित शंकर भोजनालय में 21 फरवरी एवं से 22 फरवरी की दरमियानी रात काउंटर का ताला तोड़कर नगदी राशि चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों एवं संभावित रूटों पर लगे लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का सफल खुलासा कर लिया।प्रकरण में एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन एवं नगदी राशि बरामद की गई है। बालक को विधिवत माननीय बाल न्यायालय, बालाघाट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।मामले में संलिप्त एक अन्य वयस्क सहयोगी आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।










































