दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए उपकप्तान बन सकते हैं सैमसन

0

भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 अक्टूबर से होने वाली एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। इस टीम की कप्तानी शिखर धवन को मिलने की संभावना है। सैमसन को अगले माह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद से ही चयन समिति के फैसले पर सवाल उठने लगे थे।
सैमसन का लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक 103 पारियों में 31 की औसत से 2806 रन बनाये हैं। जिसमें एक शतक और 15 अर्धशतक लगाया है। वहीं नाबाद 212 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। उनका स्ट्राइक रेट 90 का है। उन्होंन टीम इंडिया की ओर से अब तक एकदिवसीय की 6 पारियों में 44 की औसत से 176 रन बनाये हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय टीम में म्रप्र के बल्लेबाज रजत पाटीदार , शुभमन गिल, उमरान मलिक और राहुल त्रिपाठी को भी अवसर मिल सकता है। रजत ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने रणजी में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इसके बाद. दलीप ट्रॉफी में भी उनकी बल्लेबाजी की धूम रही। उन्होंने लिस्ट-ए की 44 पारियों में 35 की औसत से 1462 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here