दतिया के महिला बाल विकास ऑफिस में हाईवोल्टेज ड्रामा; आरटीआई की जानकारी पर भिड़े अफसर और वकील, वीडियो वायरल

0

दतिया। महिला एवं बाल विकास विभाग ऑफिस में सोमवार को हंगामा मच गया। यह हंगामा उस समय हुआ, जब एक वकील सूचना के अधिकार को लेकर वहां जानकारी मांगने पहुंचे। इस दौरान वह इतने आवेश में आ गए कि उनकी जिला कार्यक्रम अधिकारी से जमकर तीखी नोंकझोंक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।मामले की शुरुआत ऐसी हुई

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब आरटीआई कार्यकर्ता वकील शंभू गोस्वामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उन्हें करीब एक लाख 66 हजार रुपये जमा कराने का नोटिस भेजा गया। विभाग ने यह राशि सूचना उपलब्ध कराने के एवज में मांगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here