बड़वानी। बदलते दौर में जहां शादियां दिखावे और फिजूलखर्ची का माध्यम बनती जा रही हैं, वहीं खेतिया के एक परिवार ने सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
बड़वानी पुलिस के “मिशन थ्रीडी अभियान से प्रेरित होकर खेतिया के वार्ड क्रमांक तीन शिव चौक निवासी अशोक गिरासे ने अपनी पुत्री का विवाह बिना दहेज, बिना दारू और बिना डीजे के संपन्न कराया। इस पहल ने न केवल समाज को सकारात्मक संदेश दिया, बल्कि यह भी साबित किया कि विवाह संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से बड़े होते हैं, दिखावे से नहीं।










































