दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,गढ़ी पुलिस ने मंडला जिले के ग्राम कुड़ेला से किया गिरफ्तार !

0

गढ़ी पुलिस ने अनुसूचित जनजाति की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले फरार आरोपी को जिले की सीमा से लगे मंडला जिले के ग्राम कुड़ेला में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी अरविंद यादव 22 वर्ष ग्राम कुड़ेला थाना मोतीनाला जिला मंडला निवासी को बालाघाट की विशेष अदालत में पेश कर दिया गया ।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद यादव और गढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 23 वर्षीय अनुसूचित जनजाति की लड़की के साथ पिछले 3 वर्ष से वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था ।इस प्रेम संबंध के चलते अरविंद यादव ने इस लड़की को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाते आ रहा था।

गढ़ी पुलिस ने लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर अरविंद यादव की विरुद्ध धारा376(2)n, 450 506 भादवी और धारा 3(i)w(i), 3(2)v,3(2)va अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here