देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न:ITBP के जवानों ने माइनस 25 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया; संघ प्रमुख भागवत ने भी किया ध्वजारोहण

0

72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी राज्यों में ध्वजारोहण कार्यक्रम और परेड का आयोजन किया गया। ITBP के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। यहां का तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जवानों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पार्टी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति कार्यालय में तिरंगा फहराया।

लद्दाख के पैंगोंग लेक के पास ITBP के जवानों ने तिरंगा लहराया। इस वक्त यहां का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस है। जवानों ने जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाए।
लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास तिरंगा लहराते सेना के जवान। ठंड के चलते यहां झील पूरी तरह से जम गई है। झील के ऊपर ही जवानों ने मार्च पास्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here