देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के जय स्तंभ चौक पर २७ दिसंबर को कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित जनों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  माल्यापर्ण किया गया। तत्पश्चात श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत २ मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जहां उपस्थित जनों के द्वारा स्व.पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार वह एक प्रोफेसर से देश के प्रधानमंत्री तक का सफर रहा। वहीं उनके कार्यकाल में किस प्रकार के कार्य हुए उन्होंने भारत निर्माण में अपने क्या योगदान दिए उन्हें याद किया गया। पद्मेश से चर्चा में विधायक विवेक पटेल ने कहा कि हम सभी देशके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। वह देश के गवर्नर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहे वह कुशल अर्थशास्त्री थे। जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी तो उस समय भारत की अर्थव्यवस्था उनके द्वारा संभाली गई थी। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री रहते कई कानून बनाए जिसके माध्यम से जनता को अधिकार दिया गया। उदारीकरण की नीति पर काम किया और इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। वहीं स्वप्निल डोंगरे ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का दुखद निधन हुआ है वह राजनीति के नहीं होने पर विद्वान क्या होता है उन्होंने बताया। प्रोफेसर रहते हुए प्रधानमंत्री तक का सफ र किया जो सबके लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे देश सेवा की जाती है उनके अर्थशास्त्री होने पर हम सभी को गर्व है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लोमहर्ष बिसेन, जावेद अली ,विजय बिसेन ,रिजवान अली ,विवेक जुझार ,लक्ष्मीकांत बैस ,आसिफ खान , दिलीप मराठे ,अनीश बेग, छोटू ठाकरे ,राजकुमार चौधरी ,भुवन लोहार ,मासूम मॉडल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here